हरदोई में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में 2 मासूमों की मौत, माता-पिता की हालत नाजुक

हरदोई के पिहानी क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 13 February 2026, 10:16 PM IST

Hardoi: तेज रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां कुछ ही सेकंड में छीन लीं। सड़क पर दौड़ती रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक ही घर के दो मासूम चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला

मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बूढ़ागांव निवासी आरिफ अपनी पत्नी नूरजहां और दो छोटे बच्चों आसिम (5 वर्ष) और कासिम (3 वर्ष) के साथ बाइक से पिपरी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। परिवार खुशी-खुशी रिश्तेदारी में जा रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। भीठा गांव के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में पुलिस हमले का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

अस्पताल में जिंदगी की जंग

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मासूमों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिवार में इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बड़ा सवाल, कौन देगा जवाब?

यह हादसा कई सवाल भी खड़े कर रहा है। एक ही बाइक पर 4 लोग सवार थे, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। पुलिस और प्रशासन लगातार ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील करते हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही कभी-कभी जिंदगी भर का दर्द दे जाती है। अगर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन होता तो शायद यह हादसा इतना भयावह न होता।

Bureaucracy News: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके।

Location : 
  • Hardoi

Published : 
  • 13 February 2026, 10:16 PM IST