हिंदी
विजय कुमार (20 वर्ष) पुत्र सोपी नाथ कोरी निवासी बौडर असोथर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चंद्र प्रकाश निषाद के घर के सामने सड़क किनारे पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
युवक गंभीर रूप से घायल
Fatehpur: असोथर थाना क्षेत्र के निचली गंगा नहर पुल के नीचे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बौडर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार विजय कुमार (20 वर्ष) पुत्र सोपी नाथ कोरी निवासी बौडर असोथर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चंद्र प्रकाश निषाद के घर के सामने सड़क किनारे पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP STF की बड़ी कामयाबी: 300 प्रतिबंधित तोतों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में होने वाली थी सप्लाई
राहगीरों ने दिखाई मानवता, तुरंत पहुंचाया अस्पताल
हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को उठाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, असोथर ले गए। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया। परिवार वालों के अनुसार, फिलहाल विजय की हालत बेहद नाजुक है।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पिता सोपी नाथ कोरी ने बताया कि विजय ट्रक ड्राइविंग का काम करता है और आज सुबह ही घर आया था। शाम करीब 4 बजे वह असोथर नगर पंचायत के किला क्षेत्र में अपने नाना बुद्धा कोरी से मिलने गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से तेज रफ्तार वाहन आए दिन लोगों की जान पर बन रहे हैं, पुलिस को निगरानी बढ़ानी चाहिए।
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी अभिलाष ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाया जाएगा।