UP STF की बड़ी कामयाबी: 300 प्रतिबंधित तोतों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में होने वाली थी सप्लाई

UP STF ने बरेली में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित रोजरिंग प्रजाति के 300 तोतों की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक कार, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। तस्कर रामपुर से दिल्ली तोतों की सप्लाई कर रहे थे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 November 2025, 6:20 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संरक्षित प्रतिबंधित रोजरिंग प्रजाति के 300 तोतों की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को बरेली से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 27 नवंबर 2025 को की गई। जिसे STF की बड़ी सफलता माना जा रहा है। तस्कर इन तोतों को रामपुर से दिल्ली ले जा रहे थे।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

STF ने जिन दो तस्करों को पकड़ा है। उनकी पहचान अरसलान खान निवासी बरेली गेट रामपुर नूरानी मस्जिद थाना गंज जनपद रामपुर और शाकिब निवासी बिलासपुर गेट रामपुर पांच कवर थाना गंज जनपद रामपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से संरक्षित वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त में सक्रिय रहे हैं।

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: कई सालों से फरारी काट रहा कुख्यात हनुमान धाकड़ गिरफ्तार, जानें अब तक कैसे दे रहा था पुलिस को चकमा

भारी मात्रा में प्रतिबंधित तोते बरामद

कार्रवाई के दौरान STF टीम ने तस्करों से 300 अदद रोजरिंग प्रजाति के तोते, हुंडई Aura कार (UP 21 DF 7948), 02 मोबाइल फोन और 830 रुपये कैश जब्त किया है। पकड़े गए सभी पक्षी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजातियों में शामिल हैं। जिनकी अवैध पकड़, परिवहन और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

कैसे पकड़े गए तस्कर?

STF को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में वन्यजीवों की अवैध तस्करी बढ़ रही है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक STF लखनऊ श्री सत्यसेन यादव के पर्यवेक्षण में कई टीमों को अभिसूचना संकलन का निर्देश दिया गया। 27 नवंबर को निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में STF टीम बरेली में काम कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर के दो तस्कर UP 21 DF 7948 नंबर की कार से प्रतिबंधित तोते लेकर दिल्ली जा रहे हैं।

1.17 करोड़ में बिका HR88B8888! सोनीपत ने रचा इतिहास, देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट बनी

सूचना मिलते ही STF ने वन विभाग, वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) गोरखपुर और स्थानीय थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जाल बिछाया। दोपहर करीब 12:30 बजे रामपुर मार्ग स्थित कैम्फुट फैक्ट्री के सामने कार को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 300 तोते बरामद हुए और दोनों तस्कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

तस्करों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे यह प्रतिबंधित तोते रामपुर निवासी सिब्बू खान उर्फ नेता से ₹200 प्रति जोड़ी के हिसाब से खरीदते थे और दिल्ली में छोटे व्यापारियों को ₹400-₹500 प्रति जोड़ी में बेच देते थे। तस्करों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी कई बार इसी तरह रोजरिंग तोते और अन्य संरक्षित जीवों की आपूर्ति दिल्ली में कर चुके हैं।

STF की बड़ी सफलता

इस कार्रवाई को STF की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि वन्यजीव तस्करी का यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और उत्तर प्रदेश-दिल्ली रूट पर बड़े स्तर पर सप्लाई कर रहा था।

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 27 November 2025, 6:20 PM IST

Advertisement
Advertisement