देवरिया में मातम: युवा प्रबंधक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

देवरिया के लिए सोमवार का दिन एक दुखद खबर लेकर आया। लखनऊ में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक युवा शिक्षाविद की जिंदगी छीन ली। स्कूटी से निकले सोनाड़ी इंटर कॉलेज के प्रबंधक के साथ रास्ते में ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को गम में डुबो दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 September 2026, 1:46 AM IST

Deoria: लखनऊ में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सोनाड़ी इंटर कॉलेज के युवा प्रबंधक गौरव कुमार सिंह (30) की मौत हो गई। स्कूटी से जाते समय वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गौरव सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही उनके पैतृक क्षेत्र भलुअनी सहित पूरे देवरिया में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि गौरव कुमार सिंह सोमवार को स्कूटी से लखनऊ में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
संदिग्ध हालात में मौत और फिर अंतिम संस्कार की हड़बड़ी, किस बड़े राज पर पर्दा डाल रहे परिजन? जानिए देवरिया की रहस्यमय घटना का सच

युवाओं के बीच सक्रियता

गौरव सिंह सोनाड़ी इंटर कॉलेज के प्रबंधक होने के साथ ही क्षेत्र में युवाओं के बीच अपनी सक्रियता के लिए भी जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलने के बाद विद्यालय परिवार में भी शोक व्याप्त हो गया। शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रबंध समिति के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

गौरव सिंह अपने पीछे पत्नी और एक नन्ही बच्ची को छोड़ गए हैं। महज 30 वर्ष की उम्र में उनकी असमय मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देवरिया में जमीनों के खरीदार-बेचने वालों पर कस गया शिकंजा! DM के इस कड़े कदम से मची खलबली

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

विद्यालय प्रबंध समिति और क्षेत्रीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। लोगों ने कहा कि गौरव सिंह के निधन से शिक्षा जगत ने एक होनहार और युवा व्यक्तित्व खो दिया है। उनका असमय चले जाना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Location :  Deoria,

Published :  8 September 2026, 1:46 AM IST