हिंदी
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई तेज मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस और आरोपी दोनों घायल हुए, साथ ही मौके से अवैध हथियार और चोरी का सामान भी बरामद हुआ। क्या यह सिर्फ एक साधारण मुठभेड़ थी या इसके पीछे है बड़े आपराधिक खेल की कहानी?
पुलिस हिरासत में फरार आरोपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: बदायूं की गंगा एक्सप्रेसवे पर रात के सन्नाटे में हुई जबरदस्त मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बिसौली थाना क्षेत्र में लूट के फरार आरोपी भूरे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में भूरे के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर 1 अप्रैल की रात हुई। मुठभेड़ के दौरान बिसौली थाने का एक सिपाही भी जख्मी हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की वारदातों में वांछित भूरे बिना नंबर की बाइक से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
जवाबी फायरिंग में भूरे पैर में गोली लगने से गिर पड़ा। इस दौरान चली गोली से बिसौली थाने का एक सिपाही भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत नियंत्रण किया और घायल को जिला अस्पताल भेजा। सिपाही का भी उपचार जारी है।
पुलिस ने मौके से लूटा गया मोबाइल फोन, बिना नंबर की बाइक और .315 बोर का अवैध तमंचा/कारतूस बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि इन सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बदायूं में चिंगारी ने उजाड़ा किसान का खेत: तीन बीघा गेहूं जलकर राख, अब प्रशासन से मुआवजे की मांग
जानकारी के अनुसार भूरे पर विभिन्न थानों में करीब 18 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था और लूट की कई वारदातों में शामिल रहा। उसकी गिरफ्तारी से कई पुराने मामले भी सुलझ सकते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नजर रखे हुए है और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।
फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मुठभेड़ में उपयोग हुई बाइक और अवैध हथियार की तलाशी जारी है।