Lucknow: हॉस्टल में नॉनवेज खाने को लेकर बवाल! छात्र से मारपीट के आरोप पर जमकर हंगामा

लखनऊ की BBD यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नॉनवेज खाना मंगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि हॉस्टल इंचार्ज ने छात्र की पिटाई कर दी, जिसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों को शांत कराया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 May 2026, 1:26 AM IST

Lucknow: लखनऊ स्थित BBD यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र द्वारा बाहर से नॉनवेज खाना मंगाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र ने ऑनलाइन नॉनवेज फूड ऑर्डर किया था और हॉस्टल मेस से रोटियां पैक कराई थीं।

इसी दौरान इसकी जानकारी हॉस्टल इंचार्ज शुभम प्रताप सिंह को हो गई। आरोप है कि इस बात को लेकर छात्र और इंचार्ज के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी।

Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

छात्रों का आरोप है कि बहस के दौरान हॉस्टल इंचार्ज ने छात्र के साथ मारपीट की। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में छात्र वहां इकट्ठा हो गए।

छात्रों ने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

घटना से नाराज छात्रों ने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि हॉस्टल प्रशासन को छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए और छोटी-छोटी बातों पर हिंसक रवैया नहीं अपनाना चाहिए।

हॉस्टल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ को भी मौके पर बुलाया गया।

महराजगंज: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही युवती

पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कराया शांत

हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों ने भी छात्रों से बातचीत की और पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन छात्रों में घटना को लेकर नाराजगी बनी हुई है।

Location :  Lucknow

Published :  16 May 2026, 1:26 AM IST