बस्ती में रफ्तार बनी काल, ट्राले से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बस्ती जिले के मुंडेरवा में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 November 2026, 11:05 PM IST

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 मृतकों की पहचान  आनंद चौरसिया (21 वर्षीय) और आदित्य निषाद (17 वर्षीय) के रूप में हुई है। दोनों मृतक देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी चौराहे के पास सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक पीछे से ट्राले में जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। दोनों युवकों ने अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फिल्मी स्टाइल में अपहरण, कार के अंदर बेरहम पिटाई और फिर सड़क पर फेंका! बस्ती पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी

आनंद और आदित्य ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल आनंद चौरसिया की सीएचसी मुंडेरवा में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आदित्य निषाद ने कैली अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। आनंद और आदित्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बस्ती में 26 साल की शिक्षिका 16 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, परिजनों ने लगाई गुहार

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है। बाइक किन परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। 

Location :  Basti

Published :  27 November 2026, 11:00 PM IST