Basti: कप्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

बस्ती जिले में सोमवार रात को ब्लॉक प्रमुख के पति एवं प्रमुख प्रतिनिधि की गाड़ी पर कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना में भोला निषाद बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 October 2026, 3:12 AM IST

Basti: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत महाराजगंज नगर रोड पर सोमवार की देर रात कप्तानगंज के ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना पुराने ईंट-भट्ठे के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस के साथ महाराजगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल का उच्चाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ निरीक्षण किया। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की छानबीन में लगी है।

मौके पर मची अफरातफरी

बताया जा रहा है कि भोला निषाद किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। वाहन के पीछे के शीशे पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें डेट और समय-सारणी

गाड़ी पर हुई कई राउंड फायरिंग

प्रमुख प्रतिनिधि के मुताबिक, उनकी गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि, भोला निषाद बाल-बाल बच गए। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

बस्ती से रोंगटे खड़े करने वाली खबर: 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

पुलिस की कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत ने घटनास्थल के निरीक्षण और पुलिस की ओर से की जा रही अग्रिम कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Location :  Basti

Published :  13 October 2026, 2:59 AM IST