
Bareilly : जनपद बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरस में शुक्रवार तड़के एक खाली प्लॉट में रखी पराली में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। प्लॉट जौहरी लॉन के निकट स्थित है और स्थानीय निवासी धीरेन्द्र चौधरी का बताया जा रहा है।
सुबह के समय लोगों ने प्लॉट से उठती तेज लपटें और धुआं देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ ही Uttar Pradesh Police की 112 सेवा और बहेड़ी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, प्लॉट में रखी पराली पूरी तरह जलकर राख हो गई।
जनपद बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरस में शुक्रवार तड़के एक खाली प्लॉट में रखी पराली में अचानक भीषण आग लग गई।#Viralvideo #Bareilly #UPNews pic.twitter.com/Hf8BnWrLWT
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 21, 2026
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी की लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल छिड़कर लगाने लगा आग, जानिये क्या है मामला
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले प्लॉट में ज्वलनशील सामग्री रखने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि पराली या अन्य ज्वलनशील वस्तुएं खुले स्थानों पर न रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।
Location : Bareilly
Published : 21 February 2026, 5:50 PM IST
Topics : bareilly crime news up crime UP News