164 दावेदार, सिर्फ 185 प्लॉट, बरेली BDA की लॉटरी में किसके नाम निकली किस्मत की पर्ची?

बरेली में रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के 185 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया गया। इन भूखंडों के लिए 1164 लोगों ने आवेदन किया था। बीडीए को इससे करीब 120 करोड़ रुपये की आय हुई। अब प्राधिकरण पीलीभीत बाईपास रोड पर नई बड़ी आवासीय योजना की तैयारी में जुटा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 September 2026, 12:09 PM IST

Bareilly: बरेली में रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में भूखंड पाने का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अपने नवीन कार्यालय भवन में लॉटरी के जरिए 185 रिक्त आवासीय भूखंडों का आवंटन किया। खास बात यह रही कि इन भूखंडों के लिए 1164 लोगों ने आवेदन किया था। आवंटन से प्राधिकरण को करीब 120 करोड़ रुपये की आय हुई है।

185 भूखंडों के लिए 1164 आवेदन

रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के अलग-अलग सेक्टरों में रिक्त भूखंडों के आवंटन के लिए शिविर आयोजित किया गया। अलग-अलग क्षेत्रफल और श्रेणी के भूखंडों के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था।

गुरुवार को आवेदकों की मौजूदगी में लॉटरी ड्रा कराया गया। बीडीए अधिकारियों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। 185 भूखंडों के मुकाबले 1164 आवेदन आने से दोनों आवासीय योजनाओं में प्लॉट की मांग का अंदाजा भी सामने आया।

आवेदकों के सामने निकली लॉटरी

लॉटरी प्रक्रिया आवेदकों की मौजूदगी में कराई गई, जिससे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया गया। लॉटरी में जिन आवेदकों के नाम निकले, उनके लिए अब आगे की आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बीडीए के मुताबिक इन भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण को करीब 120 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। आवासीय भूखंडों के प्रति लोगों की रुचि को देखते हुए आने वाले समय में प्राधिकरण की अन्य योजनाओं पर भी लोगों की नजर रहेगी।

जिंदा इंसान है या रबर का पुतला? 180 डिग्री तक गर्दन मोड़ने के इस खतरनाक स्टंट को देख चकरा गया लोगों का सिर

पीलीभीत बाईपास पर नई आवासीय योजना

रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली के बाद अब बीडीए की नजर पीलीभीत बाईपास रोड पर है। प्राधिकरण यहां नई आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसे बीडीए की अब तक की बड़ी आवासीय योजनाओं में शामिल करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

प्रस्तावित योजना में आधुनिक नगरीय सुविधाओं के साथ 18, 30 और 45 मीटर चौड़ी सड़कों का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पार्क, मॉल और अन्य सामुदायिक सुविधाओं के लिए भी स्थान प्रस्तावित किए जा रहे हैं।

सड़क और कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय एवं व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए योजनाओं में बेहतर सड़क नेटवर्क, हरित क्षेत्र, पार्क, सामुदायिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीडीए की योजनाओं में उपलब्ध प्रीमियम भूखंड और निर्मित परिसंपत्तियां आवासीय तथा व्यावसायिक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण विकल्प हैं। लॉटरी के दौरान संयुक्त सचिव दीपक कुमार, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Bareilly

Published :  18 September 2026, 12:09 PM IST