
प्रतीकात्मक छवि (Img- Internet)
Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिखरा गांव के पास सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजकर 50 मिनट पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनोवा में सवार सभी लोग उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। वहीं, अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सत्यम- उम्र 38 साल, राहुल- उम्र 35 साल, राहुल कुमार- उम्र 36 कुमार और ट्रक खलासी सूरज यादव- उम्र 30 साल की मौत गई। वहीं चंदन सिंह- उम्र 35 साल, पंकज- उम्र 34 साल प्रशांत गंभीर घायल हैं। ये सभी वाराणासी से कैंची धाम के लिए रवाना हुए थे और कार सवार लोग गाजीपुर और बलिया के निवासी है।
Location : Barabanki
Published : 26 May 2026, 7:32 AM IST