Barabanki News: सड़क पर बिछ गईं दो जिंदगियां, एक हादसे ने उजाड़ा परिवार तो दूसरे ने छीन लिया ‘मां’ का साया

बाराबंकी में हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों ने इलाके को झकझोर दिया। एक तरफ परिवार के सामने युवक ने दम तोड़ा, तो दूसरी ओर घर लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री की जिंदगी अचानक खत्म हो गई। हादसों के पीछे की वजह और मौके पर क्या हुआ, यह जानकर हर कोई सन्न है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 2:22 PM IST

Barabanki: बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया। इन हादसों में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा।

चौड़ीकरण कार्य के बीच हुआ दर्दनाक हादसा

पहला हादसा हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग पर बहरेला चौराहे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, असंद्रा थाना क्षेत्र के चकतारा गांव निवासी श्रीराम अपनी मां शंकर देवी को बाइक से लेकर हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से दरियाबाद के बीकापुर निवासी सोमनाथ अपने साले दीपू के साथ दूसरी बाइक पर आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलने के कारण सड़क किनारे की पटरी खुदी हुई थी। इसी बीच हैदरगढ़ की तरफ से आए एक अज्ञात भारी वाहन ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शंकर देवी, सोमनाथ और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।

आगरा में विधवा महिला के साथ जो हुआ, वह जानकर कांप उठेंगे आप! रिश्तेदारों ने रातों-रात किया कांड

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

घर लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री की गई जान

दूसरा हादसा असंद्रा क्षेत्र के टिकरा-किठैया नहर मार्ग पर मल्लूपुर गांव के पास हुआ। सूपामऊ ग्राम पंचायत निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश कुमारी अपने पोते शिवा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मिथलेश सड़क पर सिर के बल गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनका पोता शिवा सुरक्षित बच गया।

Maharajganj: ड्यूटी पर जाते वक्त मौत ने रोका रास्ता… सिविल कोर्ट कर्मचारी की मौत से न्यायालय परिसर में पसरा सन्नाटा

परिवार में पसरा मातम

मृतका मिथलेश कुमारी के बेटे राज सिंह और शुभम सिंह क्रमशः अमेठी और हरदोई में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई है।

Location :  Barabanki

Published :  14 May 2026, 2:22 PM IST