
नदी में महिला की खोजबीन जारी
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोठी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो बच्चों के साथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बीबियापुर घाट गांव में गुरुवार को हुई। नदी से 4 वर्षीय बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। महिला और उसके 7 वर्षीय बेटे की तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मृतका मिथिलेश कुमारी यादव ने आत्महत्या से पहले एसपी बाराबंकी को सुसाइड नोट लिखा। उसने सास-ससुर और देवर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। नोट में लिखा कि पिछले 15 दिनों से सास-ससुर 2 लाख रुपये और जेवर की मांग कर रहे थे। पैसे और जेवर देने के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। मिथिलेश के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी। उसने 3 महीने पहले अपने देवर से दूसरी शादी की थी। सुसाइड नोट के अनुसार, देवर भी उसे प्रताड़ित कर रहा था। घटना के दिन परिवार ने उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया।
मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित...
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला को बच्चों के साथ नदी में कूदते देखा गया। बारिश के कारण नदी का जलस्तर अधिक होने से बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। नेपुरा के गोताखोर तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
बाराबंकी: शराब के नशे में धुत चालक ने पलटी डबल डेकर बस, 30 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
Location : barabanki
Published : 14 August 2025, 3:30 PM IST
Topics : barabanki news Big Crime Latest News sons UP News