Banda News: ठेकेदार ने कटवा डाले 35 हरे भरे पेड़…अधिकारियों को नहीं जानकारी, जानें क्या है पूरी खबर

बांदा से खबर सामने आई  है। यहां कालिंजर दुर्ग को सरकार से पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार संघर्ष कर रहे हैं। यहां स्थित महलों, मंदिरों के अलावा यहां की वादियों को हरा भरा बनाने के लिए सरकार हर साल करोड़ो रूपये खर्च कर रही हैं।

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 21 August 2025, 8:42 PM IST
google-preferred

बाँदा :  उत्तर प्रदेश के बांदा से खबर सामने आई  है। यहां कालिंजर दुर्ग को सरकार से पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार संघर्ष कर रहे हैं। यहां स्थित महलों, मंदिरों के अलावा यहां की वादियों को हरा भरा बनाने के लिए सरकार हर साल करोड़ो रूपये खर्च कर रही हैं। तो वहीं कालिंजर के डाक बंगला में लगे हरे पेड़ो को विभागीय अधिकारियों से मिली भगत कर एक ठेकेदार द्वारा कटवा डाले गए हैं।

एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ो को काट कर गिरा..

जानकारी के मुताबिक,   विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पेड़ो की कटान पर अनिभिज्ञता जता रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी निजी स्वार्थ में पलीता लगाने में जुटे हैं। कालिंजर में स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में बड़ी तादाद में कई प्रजाति के पेड़ लगे हैं। कालिंजर आने वाले बड़े अधिकारी और शासन सत्ता में बैठे लोग यही आकर ठहरते हैं। बीते दिनों एक स्थानीय ठेकेदार ने यहां लगे एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ो को काट कर गिरा दिया था।

गोरखपुर: परिवार परामर्श केंद्र ने टूटते रिश्तों को दी नई जिंदगी, तीन दंपतियों का फिर से मिलन

विभाग से नीलामी में 35 पेड़...

इतना ही नहीं वह ट्रैक्टर ट्राली में भरकर लकड़ी भी ले गया। कथित ठेकेदार ने पूछने पर बताया कि उसने विभाग से नीलामी में 35 पेड़ लिए हैं और उसने नीलामी का एक लाख 75 हजार रुपये भी जमा करा दिया है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के एई विनय सिंह ने बताया कि पेड़ काटे गए हैं तो नीलामी हुई होगी, उन्हें जानकारी नहीं है वह इस बात का पता लगाएंगे। उन्हाेंने कहा कि खण्ड स्तर पर नीलामी का कार्य होता है।

नीलामी प्रक्रिया प्रोसेस में...

आरके सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बाँदा का कहना है कि कुछ पुराने पेड़ यहां पर बनी बिल्डिंग के ऊपर गिरने की स्थिति में है, इन्हें काटने के लिए वन विभाग को लिखा गया है। नीलामी प्रक्रिया प्रोसेस में है। अभी नीलामी नही हुई है, इस कार्य को एई विनय सिंह देख रहे हैं।

Location :