
बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने लोगों को बांटा अक्षत
Banda: बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा को सशक्त करने के उद्देश्य से बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने आगामी बागेश्वर धाम कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘अक्षत वितरण’ के माध्यम से श्रद्धालुओं को कथा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया गया।
इस अभियान की शुरुआत बांदा के बकरगंज चौराहे से हुई। इसके बाद टीम ने मेवा मार्केट, शंकरगुरु चौराहा, पुरानी बजाजी, कोतवाली चौराहा, दुर्गा बाजार और माहेश्वरी देवी चौराहे तक पैदल जनसंपर्क किया। इस दौरान व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अक्षत ग्रहण कर कथा में शामिल होने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क के दौरान बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने कहा कि बागेश्वर धाम की कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से इस दिव्य आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं को कथा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया
नगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की कथा के लिए टोलियों ने ग्राम ब्रह्म डेरा, बड़ा डेरा, टिकरी, रघुवंशी डेरा, कनवारा और पिपरी सहित कई गांवों में घर-घर जाकर अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरित किए।
अक्षत वितरण के दौरान ग्रामीणों ने ‘जय श्री राम’ और ‘बागेश्वर धाम की जय’ के जयघोष के साथ टोलियों का स्वागत किया। महिलाओं और बुजुर्गों ने तिलक लगाकर सपरिवार कथा में आने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए लोग
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि कथा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लक्ष्य है कि हर सनातनी परिवार तक निमंत्रण पहुंचे और अधिक से अधिक श्रद्धालु इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और रामभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अक्षत वितरण कार्यक्रम में प्रभा गुप्ता, वंदना गुप्ता, जागृति वर्मा, ममता मिश्रा, अर्चना शुक्ला, राजकुमार गर्ग, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, दिनेश दीक्षित, प्रेम गुप्ता , राकेश सिंह राठौर, मयंक सोनी, संजय ओमर, मनीष नगारिया, निशांत खरिया, रमन मिश्रा, विपिन भदौरिया, संत शरण अवस्थी, ऋषभ शुक्ला, अमन जैन, दिलीप गुप्ता, लकी जैन (पी.सी. ज्वेलर्स ), विनय दमेले, शशि रुपौलिया, सुनील सोनी, प्रशांत सिंह, पप्पू गुप्ता, टिंकू गुप्ता, श्यामू जड़िया, फूल चंद सराफ, फूल चंद निषाद और संजय निषाद हीरा गुप्ता समेत कई लोग शामिल हुए।
Location : Banda
Published : 8 January 2026, 2:15 PM IST
Topics : Akshat Distribution Bageshwar Dham Katha banda news Bundelkhand Youth Foundation Religious Campaign