राशन की कालाबाजारी का खेल खत्म! अब हर बोरी पर रहेगी प्रशासन की नजर

जिलाधिकारी ने बुधवार को खूंटेहना स्थित राजकीय भंडारण निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण कर खाद्यान्न की सुरक्षा और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डिजिटल डेटा और फिजिकल स्टॉक का मिलान करने के साथ ही, राशन परिवहन ट्रकों में जीपीएस सिस्टम को अनिवार्य रूप से सक्रिय रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 June 2026, 5:21 PM IST

Balrampur: सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी और परिवहन में हेराफेरी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन अचानक खूंटेहना स्थित राजकीय भंडारण निगम के गोदाम पहुंचे, जिससे वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

डीएम ने बिना किसी पूर्व सूचना के डिपो के भीतर जाकर अनाज की आवक, उसके रखरखाव और वहां से होने वाली निकासी की पूरी व्यवस्था को बहुत बारीकी से परखा।

औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल फाइलों को खंगाला, बल्कि ऑनलाइन पोर्टल पर दिख रहे अनाज के आंकड़ों का मिलान गोदाम में रखे असल बोरे और स्टॉक से कराया।
वितरण प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए उन्होंने कड़ा निर्देश दिया कि राशन की ढुलाई करने वाले हर एक ट्रक में जीपीएस सिस्टम पूरी तरह चालू होना चाहिए। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि रास्ते में अनाज गायब होने की गुंजाइश खत्म हो सके।
इस पूरे औचक निरीक्षण के समय जिला पूर्ति अधिकारी सहित विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही, जिन्हें व्यवस्था को और ज्यादा सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाने की हिदायत दी गई।

Location :  Balrampur

Published :  3 June 2026, 5:15 PM IST