आखिरकार बलरामपुर में हुआ वो, जिसका किसानों को था बेसब्री से इंतजार; अब मेहनत लाएगी भरपूर कमाई

बलरामपुर में झमाझम मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विभाग के अनुसार धान की नर्सरी का लक्ष्य 102 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है और इस बार बंपर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 July 2026, 11:31 AM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में लंबे इंतजार के बाद मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। झमाझम बारिश से जहां भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई है। कई दिनों से सूखे पड़े खेत अब पानी से लबालब हैं और गांवों में खेती-किसानी का काम तेजी से शुरू हो गया है।

खेतों में बढ़ी चहल-पहल, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

बारिश के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही खेतों में किसानों और मजदूरों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। महिलाएं और पुरुष धान की नर्सरी से पौधे निकालकर रोपाई में जुटे हैं। खेतों में पारंपरिक लोकगीतों के बीच हो रही रोपाई ने गांवों में फिर से रौनक लौटा दी है।

लक्ष्य से आगे निकला धान की नर्सरी का काम

कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले में 8,715 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की नर्सरी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन किसानों के उत्साह और अनुकूल मौसम के कारण अब तक करीब 8,920 हेक्टेयर क्षेत्र में बेहन डाला जा चुका है। यह निर्धारित लक्ष्य का 102 प्रतिशत से भी अधिक है। वहीं 41,929 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की रोपाई भी पूरी की जा चुकी है।

खरीफ फसलों को मिलेगा बड़ा फायदा

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई बारिश से केवल धान ही नहीं, बल्कि मक्का, अरहर, उड़द, मूंग, तिल, सोयाबीन और बाजरा जैसी खरीफ फसलों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। पर्याप्त नमी मिलने से बीजों का अंकुरण बेहतर होगा और पौधों की शुरुआती बढ़वार मजबूत होने से अच्छी पैदावार की संभावना बढ़ गई है।

अफसरों की लापरवाही से नोएडा में एकलौते बेटे की मौत, अब कौन समझेगा रानी देवी का दर्द?

दलहनी फसलों की बुआई में भी बढ़ा उत्साह

धान के साथ-साथ जिले में दलहनी फसलों की खेती भी तेजी से बढ़ रही है। कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 491.96 हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द, 6.98 हेक्टेयर में मूंग और 26.25 हेक्टेयर क्षेत्र में लोबिया की बुआई की जा चुकी है। विभाग किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने और उन्नत बीजों का प्रयोग करने की भी सलाह दे रहा है।

अब स्कूलों में नहीं चलेगी मनमानी! एक गलती और सीधे प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई

कृषि विभाग को बंपर उत्पादन की उम्मीद

कृषि विभाग का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस बार जिले में धान समेत अन्य खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर रहने की पूरी संभावना है। समय पर हुई मानसूनी बारिश किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

Location :  Balrampur

Published :  12 July 2026, 11:28 AM IST