
बलरामपुर में कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए
Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी शनिवार को पूरे जोश के साथ देखने को मिली। अटल भवन स्थित भाजपा कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटान शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया।
पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में उत्साह इतना था कि हर कोई इस जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट करता नजर आया। यह जश्न केवल जीत का नहीं, बल्कि पार्टी के बढ़ते जनाधार का भी प्रतीक बनकर सामने आया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को स्वीकार किया है।
पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि देश की जनता अब स्थिर और निर्णायक नेतृत्व चाहती है और यह जीत उसी भरोसे का प्रतीक है। विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने भी पार्टी की योजनाओं को इस सफलता का आधार बताया और कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। नगर चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचा है, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
जश्न के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी जनता की सेवा के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह काम करती रहेगी। इस मौके पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
Nainital: हल्द्वानी में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, बृजेन्द्र तिवारी, वरुण सिंह मोनू, संजय शुक्ला, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला मंत्री ललिता तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, अमरनाथ शुक्ला और संदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Location : Balrampur
Published : 4 May 2026, 5:21 PM IST