
भाजपा मंडल का हुआ भव्य स्वागत
Balrampur: बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शभाजपा नगर,देहात और चाउरखाता मंडलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन सदर विधायक पल्टूराम ने अपने आवासीय कार्यालय पर किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। सदर विधायक पल्टूराम ने अपने सम्बोधन में पदाधिकारियों का आवाहन करते हुए कहा कि आज विपक्ष राष्ट्र विरोधी शक्तियों के साथ खड़ा दिख रहा है, इसलिए मजबूती के साथ बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आवाहन किया एवं हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा कि मतदाता बनाने और काटवाने का कार्य आरंभ हो रहा है संगठन के सभी लोगों को लगकर कार्य में गति दिया जाय।
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,महामंत्री वरुण सिंह मोनू,मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,संजय शर्मा,जिला मंत्री सुनीता मिश्रा,निवर्तमान जिला नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,नगर अध्यक्ष आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव,देहात अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक,चाउरखाता अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी एवं मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Location : Balrampur
Published : 27 July 2025, 10:27 PM IST
Topics : Balrampur Bjp balrampur BJP Mandal Dynamite news balrampur Hindi News palturam Sadar MLA sadrvidhayak UP News welcome