बलरामपुर में जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त

बच्चों के पोषण और प्राथमिक विकास में घोर लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिलने और घर से पोषाहार बांटने की अनियमितता पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बलरामपुर देहात की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर एक्शन लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 August 2026, 11:58 PM IST

Balrampur: आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही और शासकीय दायित्वों की अनदेखी पर प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। बलरामपुर देहात के ग्राम भुसैलवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भारी अनियमितताएं सामने आने पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना की मानदेय आधारित कार्यकत्री रीता देवी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

​जिलाधिकारी द्वारा विगत पांच मई को इस केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा था, सरकारी पोषाहार का वितरण केंद्र के बजाय घर से किया जा रहा था और विभागीय प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन में पूरी तरह उदासीनता बरती जा रही थी।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर हुए बड़ी कार्रवाई

इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कार्यकत्री को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर भी दिया गया। हालांकि, प्रस्तुत किया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया।

बलरामपुर में भेड़ों के झुंड में घुसा तेंदुआ, भगदड़ मचने से 88 की मौत और 13 घायल

पर्यवेक्षकों को दिए ये निर्देश

​इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र तय समय पर ही खुलने चाहिए और कार्यकत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज हो।

राष्ट्रपति भवन में गूंजा बलरामपुर का नाम, बेटियों ने देश की प्रथम नागरिक को बांधा रक्षासूत्र

डीएम ने कर्मचारियों को दी हिदायत

बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और उनकी प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को जहां एक ओर प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं कर्तव्यों में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ इसी तरह कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Location :  Balrampur

Published :  29 August 2026, 11:54 PM IST