
महिला की हत्या में पांच गिरफ्तार (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Ballia: जनपद की थाना रसड़ा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने थाना रसड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भैंस चराने के विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ की। आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद उसकी सास की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
आरोपी को बचाने के लिए पुलिस पर बरसे पत्थर, बलिया में बवाल
इसी क्रम में शुक्रवार को थाना रसड़ा पुलिस टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलाशंकर गिरी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मन्दा मोड़ से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रीत राम, सत्येन्द्र उर्फ गोलू, गजेन्द्र कुमार, सुन्दरम कुमार और सत्यराज उर्फ गोल्डी के रूप में हुई हैं। सभी आरोपी कैथीकला थाना रसड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना रसड़ा में मुकदमा संख्या 161/26 धारा 191(2), 115(2), 352, 74, 79 और 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
Location : Ballia
Published : 15 May 2026, 5:11 PM IST