UP Police Encounter: बलिया में सुबह-सुबह पुलिस मुठभेड़, गौ तस्कर के पैर में लगी गोली

बलिया में शनिवार की भोर गोलियों की आवाज सुनाई दी। गड़वार पुलिस और गौ तस्करी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 October 2026, 7:05 AM IST

Ballia: गड़वार पुलिस ने शनिवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान शातिर गौ तस्कर को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी रतसर भेजा गया। उसके कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुआ।

तस्कर के पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात करीब 12:55 बजे गड़वार पुलिस नहर किनारे शाहपुर नट बस्ती के पास नहर पुलिया पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित गौ तस्कर वहां मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

CBI मुख्यालय पहुंचे Ankita Bhandari के माता-पिता, सीनियर अफसरों से की भेंट, उत्तराखंड में कांग्रेस सड़कों पर उतरी

घायल आरोपी

पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान सुगनी नट (32) पुत्र अजीज नट उर्फ परशुराम नट, निवासी आलमपुर, थाना गड़वार के रूप में की है।पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आवारा गोवंश को वाहनों में लादकर वध के लिए बिहार ले जाने की घटनाओं में शामिल रहा है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani अस्पताल में भर्ती, जानें उनकी हेल्थ अपडेट

पुलिस का बयान

पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Ballia

Published :  17 October 2026, 7:04 AM IST