
महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Ballia: यूपी में रिश्तों को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। अपने पति की दूसरी शादी की सूचना पर पूना से बलिया पहुंची एक महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला पंजाब के जालंधर जनपद के फिल्लौर थाना की रहने वाली है और पेशे से स्टाफ नर्स है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के युवक ने उसे धोखा देकर शादी रचाई। उसके बाद उसे छोड़कर दूसरी शादी करने के लिए अपने गांव आ गया। पीड़िता का पति स्टेशन मास्टर के पद पर वर्तमान में पूना में तैनात है।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में फिल्लौर में तैनाती के दौरान स्टेशन मास्टर ने युवती का फोन नंबर लेकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई और उसके परिवार वालों को भी शादी के लिए राजी किया। उसने आरोप लगाया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती द्वारा वर्ष 2018 में पुलिस में शिकायत की गई। जिसके आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।
आरोपी ने अपनी नौकरी बचाने के लिए उसने पुन: मुझे शादी के लिए मान मनौव्वल किया। इसके बाद दोनों की रजामंदी पर पहले मंदिर में शादी हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। शादी की बात स्टेशन मास्टर के परिजनों को पता चली तो हो-हंगामा किया। जिसके बाद मुझे तीन महीने तक अपने मायके में ही रहना पड़ा। तत्पश्चात काफी हंगामा होने के बाद दोनों पहले फिल्लौर और फिर पूना के सरकारी क्वार्टर में साथ रहने लगे।
उसने बताया कि कुछ दिनों पूर्व स्टेशन मास्टर चुपके से मुझको छोड़कर अपने गांव बलिया भाग आया। इस बीच 18 नवंबर को उसे अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला कि 30 नवंबर को तिलक और चार दिसंबर को शादी होने वाली है। जिसके बाद वह फ्लाइट पकड़कर बलिया पहुंच गई।
बलिया में दर्दनाक हादसा! डंफर की चपेट में आए दो सगे भाई, मौके पर मौत; गांव में मातम
पीड़िता ने एसपी को पत्र सौंपकर पति की शादी रोकने और न्याय करने की मांग की है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Location : Ballia
Published : 21 November 2025, 5:40 PM IST
Topics : Ballia Justice SP Woman appeals