बलिया में शाम होते ही खूनी खेल, युवक की बेरहमी से हत्या; हमलावर फरार

बलिया में सोमवार शाम करनी नहर मार्ग पर अचानक हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। भोजउपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 September 2026, 6:55 AM IST

Ballia: उभांव थाना क्षेत्र के करनी नहर मार्ग पर भोजउपुर के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने युवक को लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। परिजन व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद युवक को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

बाइक से जा रहे थे घर

जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के करनी निवासी उमेश चौरसिया (35) मालीपुर बाजार करने के बाद बाइक से करनी नहर मार्ग होते हुए घर जा रहे थे। जैसे ही भोजउपुर के पास पहुंचे कि पांच छह की संख्या में पहले घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनके ऊपर लाठी डंडे से हमलाकर हत्या कर दिया।

मौके पर जांच करती पुलिस

सुहाग की निशानी छिनने का दर्द और खाकी का न्याय, बलिया में लुटेरों के चंगुल से सकुशल बरामद माया देवी का मंगलसूत्र

मौके से फरार आरोपी

इसके बाद मौके से फरार हो गए। परिजन और राहगीर उसे आनन-फानन में सीयर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीयर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आरबी चौहान ने बताया कि उमेश की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

बलिया के दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए मसीहा बनी TSCT, 50 लाख से अधिक की आर्थिक मदद का ऐलान

पीड़ित परिजनों ने तहरीर

घटना के पीछे यादव और चौरसिया बिरादरी के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित परिजनों द्वारा तहरीर दे दिया गया है। जिसके बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Location :  Ballia

Published :  15 September 2026, 6:30 AM IST