हिंदी
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पूर्व प्रधान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में शुक्रवार सुबह खेत स्थित ट्यूबेल की झोपड़ी में पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा (70) का शव मिला। उनके सिर पर ईंट से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Published : 24 July 2026, 11:31 AM IST