महराजगंज में BAIF की बैठक: किसानों की आय समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई रणनीति तैयार

महराजगंज में BAIF Development Research Foundation की समीक्षा बैठक में 18 केंद्रों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में एंब्रियो ट्रांसफर, EPD तकनीक और “डिजिटल सखी” कार्यक्रम पर विशेष फोकस किया गया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 February 2026, 9:21 PM IST

Maharajganj: महराजगंज में जनपद के ग्रामीण और पशुधन विकास को गति देने के लिए BAIF Development Research Foundation की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकास भवन सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रीजनल डायरेक्टर V. B. Dyasa ने की। बैठक में जनपद के 18 संचालित केंद्रों के कार्यों का गहन मूल्यांकन किया गया और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में अधिकारियों ने किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिक लक्ष्य बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे। केंद्रों की प्रगति, चुनौतियों और गुणवत्ता सुधार के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी केंद्रों से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सुझाव दिए और कार्ययोजना को और प्रभावी बनाने की रणनीति बनाई।

किसानों की आय में सकारात्मक बदलाव आएगा

बैठक में भविष्य की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। एंब्रियो ट्रांसफर तकनीक के जरिए उच्च नस्लीय पशुधन तैयार करने और EPD (Expected Progeny Difference) प्रणाली के माध्यम से बेहतर प्रजनन प्रबंधन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि इन आधुनिक तकनीकों से दुग्ध उत्पादन में सुधार होगा और किसानों की आय में सकारात्मक बदलाव आएगा।

आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा

इसके अलावा, “डिजिटल सखी” कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी रणनीति बनाई गई। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

बैठक में में लोग मौजूद रहे

बैठक में प्रयागराज मुख्यालय से डॉ. विकास तिवारी, गोरखपुर जोन के जोनल अधिकारी डॉ. अशोक मिश्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय चतुर्वेदी (BAIF महराजगंज) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने केंद्रों की रिपोर्ट साझा की और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 24 February 2026, 9:21 PM IST