बदायूं: एक साल से इंसाफ के लिए भटक रही पीड़िता, दबंगों पर कार्रवाई से प्रशासन ने साधी चुप्पी

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों ने भूमि विवाद में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय तहरीर फाड़ दी। दस महीने से पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस अब तक मौन हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 September 2025, 10:15 AM IST

Badau: बदायूं जिले में महिला उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वजीरगंज थानाक्षेत्र के कादरनगर गांव की रहने वाली पीड़िता गुड्डो देवी बीते दस माह से न्याय की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने जमीन विवाद के चलते उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय तहरीर तक फाड़ दी। पीड़िता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है और अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से न्याय की मांग कर रही है।

जमीन विवाद से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिवार और गांव के दबंगों के बीच लंबे समय से मकान की जगह को लेकर विवाद चल रहा था। 30 अक्टूबर 2024 को दबंगों ने कब्जे की नीयत से महिला के घर पर धावा बोला। आरोप है कि हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर वे घर में घुसे और महिला को गालियां देने लगे। विरोध करने पर महिला को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद घर में रखे बाजरे के पूले में आग लगाकर उसे धकेल दिया गया।

Crime News: पहले घर की बहू को 44 दिन तक कैद रखा, फिर किया ऐसा सितम कि सहम जाएंगे आप

गंभीर हालत में भर्ती, सामान जलकर राख

धुएं और आग की लपटें देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाया। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान पीड़िता ने बयान दिया कि घटना में उसका घर और करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

पुलिस पर गंभीर आरोप

पीड़िता का कहना है

चुनाव आयोग का फुलप्रूफ प्लान: चार महीने में चरणबद्ध तरीके से होगी SIR प्रक्रिया, मीडिया अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

न्याय की राह पर संघर्ष

पीड़िता गुड्डो देवी का कहना है कि पहले भी दबंगों ने उसके घर में जबरन पशु बांधे और विरोध करने पर मारपीट की। तब गांव वालों ने मामले को दबा दिया था। लेकिन इस बार उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई और पुलिस ने भी आंखें मूंद लीं। महिला ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

Location : 
  • Badau

Published : 
  • 12 September 2025, 10:15 AM IST