
विजयेंद्र द्विवेदी (फाइल फोटो)
Badaun: बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई हो ही गई। कानून-व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच SP सिटी विजयेंद्र द्विवेदी को हटा दिया गया है। इस घटना के बाद से ही उनके तबादले की चर्चाएं तेज थीं और अब शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें प्रयागराज पीएसी भेज दिया है। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सरकार अपराध को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
नए SP सिटी के रूप में अभिषेक कुमार की तैनाती
विजयेंद्र द्विवेदी की जगह अब तेजतर्रार पीपीएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को बदायूं का नया SP सिटी बनाया गया है। अभिषेक कुमार इससे पहले लखनऊ में ATS मुख्यालय में तैनात थे और उन्हें एक सख्त और सक्रिय अधिकारी के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में उनसे जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी उम्मीदें हैं।
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा यू-टर्न! शपथ से पहले बदले सुर
HPCL प्लांट हत्याकांड बना बड़ी वजह
बताया जा रहा है कि 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से ही प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था। यह इलाका SP सिटी के अधीन आता है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। इसी के चलते शासन ने यह कड़ा फैसला लिया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राघव चड्ढा का किया समर्थन, कहा- AAP को हो सकता है भारी नुकसान
अब नई जिम्मेदारी, नई चुनौती
विजयेंद्र द्विवेदी को अब प्रयागराज की चौथी पीएसी बटालियन में उप सेनानायक बनाया गया है। वहीं नए SP सिटी अभिषेक कुमार सिंह के सामने बदायूं जैसे संवेदनशील जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती है।
Location : Badaun
Published : 9 April 2026, 8:31 PM IST