Budaun News: शेखूपुर चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारंभ, किसानों को किया सम्मानित

बदायूं की शेखूपुर चीनी मिल में नए पेराई सत्र की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर विधि-विधान से पूजा की गई और सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 November 2026, 5:19 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के 50वें पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने मिल गेट पर हवन-पूजन के साथ की। इसके बाद उन्होंने गन्ने की पहली बैलगाड़ी और ट्रॉली की तौल कराकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया।

पहले गन्ना लाने वाले किसानों को किया सम्मानित

मिल में सबसे पहले ग्राम शेखूपुर निवासी बृजभान अपनी गन्ने से भरी बैलगाड़ी लेकर पहुंचे। वहीं, ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल गन्ने की ट्रॉली लेकर आए। उपजिलाधिकारी ने दोनों किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया।

शेखूपुर शुगर मिल (Img: Dynamite News)

इसके बाद डोंगा पूजन किया गया और उसमें गन्ना डाला गया। मिल परिसर में स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई गई। साथ ही शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

ये भी पढ़ें: Budaun Double Murder: सुबह चाय लेकर गई हिना, कमरे में थी अदनान और न्याज की लाश, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी

किसानों से की ताजा गन्ना आपूर्ति की अपील

मिल के प्रधान प्रबंधक ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पेराई सत्र की शुरुआत से ही मिल को साफ और ताजा पेड़ी गन्ना उपलब्ध कराएं। इससे मिल का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा और किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर करने में भी सुविधा मिलेगी।

शेखूपुर शुगर मिल (Img: Dynamite News)

ये भी पढ़ें: Budaun Accident: डिलीवरी देने निकले युवक की सड़क पर उजड़ी दुनिया, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह, उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अरचित सिंह सहित चीनी मिल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Budaun

Published :  15 November 2026, 5:19 PM IST