बदायूं में दर्दनाक हादसा, एक झटके में चली गई युवक की जान

जिले के उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोठा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर मकान के अंदर बने टीनशेड पर गिर गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 July 2026, 1:36 AM IST

Badaun: जिले के उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोठा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर मकान के अंदर बने टीनशेड पर गिर गया। उस वक्त टीनशेड के नीचे सो रहे 25 वर्षीय युवक का हाथ टीन से छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ऐसे हुआ हादसा

मृतक की पहचान गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक रोज की तरह टीनशेड के नीचे सोया था। अचानक तेज धमाके के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूटा और सीधे टीनशेड पर आ गिरा। पूरा टीनशेड कुछ ही सेकंड में करंट से दौड़ गया। युवक को बचाने के लिए परिजन दौड़े, लेकिन करंट के डर से कोई पास नहीं जा सका। बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराई गई, तब तक युवक दम तोड़ चुका था।

मृतक युवक का फाइल फोटो

ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का आरोप है कि इलाके में हाईटेंशन लाइन के तार कई जगह से जर्जर हो चुके हैं। कई बार विभाग से शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया और मुआवजे की मांग की।

आखिर बदायूं में क्यों सड़क पर उतर आए सैकड़ों लोग? घंटों ठप रहा शाहबाजपुर चौराहा

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कलेजा चीर देगी बदायूं की यह दरिंदगी, जाति पूछकर किशोरी को खेत में खींचा और फिर… 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली क्यों?

बिजली विभाग पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन दशकों पुरानी है। तार झूल रहे हैं और कई जगह जोड़ लगे हैं। बरसात और तेज हवा में अक्सर स्पार्किंग होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द जर्जर तार नहीं बदले गए तो वे आंदोलन करेंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिजली विभाग के अधिकारियों से भी जवाब-तलब किया जा रहा है। गांव में घटना के बाद से शोक का माहौल है।

Location :  Budaun

Published :  1 July 2026, 1:33 AM IST