रामपुर लौटे अजहर खान, बोले- ‘आजम साहब बाहर आएंगे तब मनाएंगे ईद’

करीब 4 साल 2 महीने बाद जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे सपा नेता अज़हर खान ने कहा कि उनके लिए असली ईद तब होगी, जब आजम खान और अब्दुल्लाह आजम जेल से बाहर आएंगे। रिहाई के बाद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 May 2026, 4:17 PM IST

Rampur: करीब चार साल दो महीने बाद जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजम खान के करीबी अज़हर खान ने भावुक बयान देकर सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। समर्थकों के जोरदार स्वागत के बीच अजहर खान ने कहा कि उनके लिए असली ईद उस दिन होगी। जब सपा के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने समर्थकों से दोनों की रिहाई के लिए दुआ करने की अपील भी की।

रिहाई के बाद समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

बिजनौर जेल से रिहा होने के बाद अज़हर खान अपने रामपुर स्थित आवास पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहले से मौजूद थे। फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रिहाई को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन लोगों का उनके आवास पर आना-जाना लगा रहा।

‘आजम साहब बाहर आएंगे, तभी होगी ईद’

मीडिया से बातचीत के दौरान अज़हर खान ने कहा कि हमारे लिए ईद उस दिन होगी, जब आजम खान साहब और अब्दुल्लाह आजम खान जेल से बाहर आएंगे। हम सभी लोग उनके लिए दुआ करें। जब दोनों वापस आएंगे। तभी हम सच्चे मायने में ईद मनाएंगे। उनके इस बयान को समर्थकों ने भावनात्मक तौर पर लिया और आजम खान के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक बताया।

ईद की खुशियां मातम में बदलीं! रामपुर में तरबूज बना मुसीबत! एक ही परिवार के 8 लोग पड़े बीमार

जेल के अनुभव पर कही बड़ी बात

करीब चार साल जेल में बिताने को लेकर अज़हर खान ने कहा कि यह उनका पहला जेल अनुभव था। उन्होंने कहा कि पहले हम नहीं जानते थे कि जेल क्या होती है। वहां रहकर बहुत कुछ सीखने को मिला। सबसे बड़ी सीख यह मिली कि कौन अपना है और कौन पराया।

जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वहां सामान्य सुविधाएं थीं और कैदियों को नियमों के अनुसार भोजन मिलता था।

न्याय व्यवस्था और मामलों पर भी बोले

लगातार बेल खारिज होने और अब रिहाई मिलने के सवाल पर अज़हर खान ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि इंसाफ मिलने में देर हो सकती है, लेकिन जो निर्दोष हैं उन्हें आखिरकार न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह उन्हें राहत मिली है, उसी तरह आजम खान और अब्दुल्लाह आजम को भी आने वाले समय में राहत मिलेगी।

Location :  Rampur

Published :  30 May 2026, 4:16 PM IST