Ayodhya: दिव्यांग की पत्नी ने समाधान दिवस में लेखपाल की खोली पोल

जनपद में शनिवार को  मिल्कीपुर तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष के साथ शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 May 2026, 6:25 PM IST

Ayodhya: जनपद में शनिवार को  मिल्कीपुर तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष के साथ शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 252 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की। जिसमें 13 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया।

समाधान दिवस में डीली सरैया गांव से पहुंची एक महिला रामा ने अधिकारियों के सामने शिकायत रखी। उसने बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं। आंख से भी दिखाई नहीं देता। लेखपाल ने उनके नाम की जमीन गलत नापकर उनका रकबा कम कर दिया। बोरिंग भी विपक्षी के चक में नाप दिया।

Ghaziabad: चार हफ्ते से लापता किशोरी का सुराग नहीं, जांच में जुटी पुलिस

एसडीएम ने दिए ये आदेश

इस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को सही पैमाइश कराने का निर्देश दिया। मवई खुर्द गांव के घिर्राऊ शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि उनकी पत्नी के नाम की भूमि गाटा संख्या 517 क पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बन गया। उनकी जमीन भी ले ली गई। मुआवजा भी नहीं मिला। अन्य 09 हिस्सेदार जमीन जोत बो रहे हैं। हिस्से की शेष जमीन व मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को प्रकरण के निस्तारण का निर्देश दिया।

Crime News: अयोध्या केस में नया मोड़, हत्या के बाद करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा… कोर्ट में परिवाद दर्ज

ये अधिकारी थे मौजूद

इस मौके पर एसडीएम/प्रभारी तहसीलदार मिल्कीपुर संतोष कुमार कुशवाहा, नायब तहसीलदार मिल्कीपुर रंजन वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक रामनरेश गुर्जर, बीडीओ मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह, हैरिंगटनगंज आरएन भारती, एसडीओ विद्युत अमित कुमार सिंह, कुमारगंज मनोज मौर्य, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Location :  Ayodhya

Published :  16 May 2026, 6:21 PM IST