पहली बीवी के बावजूद दूसरी के साथ सुहागरात मनाने के देख रहा था सपना, तभी पुलिस और बेटे को लेकर मंडप में पहुंची घरवाली, फिर…

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए शादी रुकवा दी। सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हा मौके से फरार हो गया, जबकि लड़की पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 8:05 PM IST

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हड़कंप में बदल गया जब सात फेरे लेने जा रहे दूल्हे की पहली पत्नी अचानक पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। शादी की खुशियां देखते ही देखते तनाव और अफरा-तफरी में बदल गईं। पहली पत्नी ने दूल्हे पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत शादी की रस्में रुकवा दी।

गेस्ट हाउस में चल रहा था शादी समारोह

मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी रेलवे कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी कानपुर देहात के मूसानगर निवासी कमलेश से तय की थी। बृहस्पतिवार रात शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। मेहमान दावत का आनंद ले रहे थे और मंडप में शादी की तैयारियां
अंतिम चरण में थी।

बुलंदशहर में क्या इतनी सस्ती है लोगों की जिंदगी? कागज की तरह सड़क पर बिखरी लाशें

इसी दौरान रात करीब 9 बजे अचानक पुलिस की गाड़ियों के सायरन सुनाई दिए। देखते ही देखते एक महिला अपनी बेटी के साथ गेस्ट हाउस में पहुंची और जोर-जोर से हंगामा करने लगी। महिला ने दावा किया कि कमलेश उसका पति है और दोनों की शादी करीब 14 साल पहले हो चुकी है। महिला ने यह भी बताया कि उनकी एक 12 साल की बेटी भी है।

सबूत सामने आते ही उड़ गए सभी के होश

महिला ने मौके पर अपनी शादी से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूत भी पेश किए। जैसे ही यह सच्चाई सामने आई, गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। शादी में शामिल लोग हैरान रह गए, जबकि लड़की पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने तत्काल शादी की रस्में रुकवा दीं और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। लड़की के पिता ने पूरे मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

17 साल पुराने पुष्पराज हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, आरोपियों के बहने लगे आंसू, अब अंतिम सांस तक…

मौका मिलते ही फरार हुआ दूल्हा

बताया जा रहा है कि देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चलती रही। इसी बीच मौका देखकर दूल्हा वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर भेजी गई। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Auraiya

Published :  8 May 2026, 8:05 PM IST