
रोते- बिलखते परिजन (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूँद थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम भौनकपुर में एक 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न केवल परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, भौनकपुर निवासी कुलदीप (25) पुत्र लाखन सिंह अपने घर की छत पर सो रहा था। बीती शुक्रवार की रात उसने छत पर बने पिलर की सरिया में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाया और आत्मघाती कदम उठा लिया। शनिवार तड़के जब गांव के कुछ लोग गेहूं की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पिलर से लटके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत घर के अंदर सो रही कुलदीप की पत्नी नीशू को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पड़ोस में ही रह रहे पिता लाखन सिंह और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई।
Gorakhpur News: मंदिर के दानपात्र से चोरी करना शख्स को पड़ा महंगा, मिली ये सजा
11 महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम
परिजनों ने बताया कि कुलदीप की शादी पिछले साल 29 अप्रैल 2025 को इटावा जिले के चकरनगर निवासी नीशू के साथ हुई थी। शादी के अभी महज 11 महीने ही बीते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। कुलदीप का बड़ा भाई दीपचंद और दो बहनें कुशमा व प्रियंका सभी विवाहित हैं, जबकि उसकी मां का निधन पहले ही हो चुका था। कुलदीप अपनी पत्नी के साथ अलग घर में रहता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं।
गोरखपुर में डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाला गैंग का खुलासा, पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
भौनकपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस समय गमगीन माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
Location : Auraiya
Published : 4 April 2026, 12:11 PM IST
Topics : Auraiya Bhaunakpur Phaphund suicide UP Police