औरैया में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की। एसडीएम के नेतृत्व में चले अभियान में 15 सिलेंडर जब्त किए गए। स्वाद सदन, पिज़्ज़ा शॉप और नेपाली मोमोस जैसे प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

कई रेस्टोरेंट्स हुई छापेमारी
Auraiya: औरैया जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए गए। इस अभियान में एआरओ जगन्नाथ राणा, पूर्ति निरीक्षक राजेश व पुलिस बल रहा मौजूद। छापेमारी के दौरान, कुल 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर सीज किए गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, सदर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट्स और फूड आउटलेट्स पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि कई दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यवसायिक गतिविधियों में कर रहे थे, जो कि नियमों के खिलाफ है।
छापेमारी के दौरान स्वाद सदन, पिज्जा शॉप और नेपाली मोमोस समेत कई स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। कुल 15 सिलेंडर जब्त कर उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य दुकानदारों में भी डर का माहौल बन गया।
रसोई गैस की किल्लत और महंगाई ने किया बेहाल, प्रयागराज में सपा महिला सभा का प्रदर्शन
जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में एआरओ जगन्नाथ राणा, पूर्ति निरीक्षक राजेश और पुलिस बल की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान उपभोक्ताओं की सुरक्षा और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है।