श्रावस्ती में मानव तस्करी का प्रयास नाकाम: दो नेपाली युवतियां मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

सिरसिया क्षेत्र में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। सीमा चौकी गुज्जरगौरी के कार्यक्षेत्र में तालबघौड़ा गांव के पास मंगलवार देर रात यह कार्रवाई की गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 April 2026, 4:54 PM IST
google-preferred

Shravasti: श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। सीमा चौकी गुज्जरगौरी के कार्यक्षेत्र में तालबघौड़ा गांव के पास मंगलवार देर रात यह कार्रवाई की गई।

संदिग्ध को बाइक समेत रोका गया

एसएसबी निरीक्षक राहेश सिंह राणा और निरीक्षक जीतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 631 से लगभग चार किलोमीटर भारत की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक से दो नेपाली युवतियों के साथ आते देखा गया। टीम ने तुरंत उसे रोककर पूछताछ की।

नशे के कारोबार पर करारा वार, मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत करोड़ों का गांजा नष्ट; पढे़ं पूरी खबर

पूछताछ में खुला मानव तस्करी का मामला

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दोनों युवतियों को नेपाल से भारत मानव तस्करी के उद्देश्य से ला रहा था। इस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया।

Ghazipur में आंधी का कहर: 40 लाख का पीपापुल बहा, हफ्तेभर ठप रहेगा आवागमन

आरोपी की पहचान, पुलिस को सौंपा गया मामला

पूछताछ में आरोपी की पहचान सिरसिया क्षेत्र के मोहम्मदपुर कलां के मुजेहना गांव निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी और मुक्त कराई गई युवतियों को देहात इंडिया संस्था के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सिरसिया थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।

आगे की जांच जारी

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Location :  Shravasti

Published :  30 April 2026, 4:48 PM IST

Advertisement