फतेहपुर के असोथर में बड़ी चोरी: बौंडर वार्ड में लाखों के जेवर और नकदी पार, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल

फतेहपुर के असोथर नगर पंचायत के बौंडर वार्ड नंबर-3 में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आधी रात को हुई इस बड़ी घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 19 September 2026, 11:09 AM IST

Fatehpur: जिले की नगर पंचायत असोथर के अंतर्गत आने वाले बौंडर वार्ड नंबर-3 में बीती रात चोरों ने एक रिहायशी मकान को अपना निशाना बनाया। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए चोर घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और हड़कंप मच गया।

आधी रात को दिया गया वारदात को अंजाम

पीड़ित मकान मालिक मातादीन रैदास (पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र) के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। शातिर चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में प्रवेश किया और इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार को घटना की भनक सुबह जागने पर लगी, जब घर का सामान बिखरा हुआ देखा और संदूकें खुली मिलीं।

संतकबीरनगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल: डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद के वाहन में तोड़फोड़

चोरी गए आभूषणों और नकदी का विवरण

पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चोर घर में रखे बेशकीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी गई सामग्री का विवरण इस प्रकार है-

चांदी के आभूषण: चार हाफ पेटी, चार जोड़ी पायल, चार जोड़ी तोड़िया और पांच जोड़ी बिछिया।

सोने के आभूषण: तीन लॉकेट माला, तीन नथिया, दो अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी और तीन बेसर।

नकदी: लगभग पांच हजार रुपये नकद।

परिवार का अनुमान है कि चोरी गए कुल सामान की कीमत लाखों रुपये में है।

रात्रि गश्त की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल

इस बड़ी चोरी की घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी और चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी और मुस्तैद होती, तो चोर इतनी आसानी से दुस्साहस नहीं दिखा पाते। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और गश्त के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

Maharajganj: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, बरगदही में सुबह का मंजर देख सहमे ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरों ने किस रास्ते से प्रवेश किया और वे किस दिशा में फरार हुए।

Location :  Fatehpur

Published :  19 September 2026, 11:09 AM IST