पत्नी की हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव, मजदूर बनकर छिपे पति की ऐसे खुली पोल
सिलवासा में पत्नी की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाकर फरार हुए आरोपी पति को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाम और पहचान बदलकर मंडुवाडीह क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। प्रेम विवाह के बाद हुए विवाद में पत्नी की हत्या का आरोप है। अब पुलिस आरोपी को सिलवासा ले जाकर आगे की कार्रवाई करेगी।