
लालगंज में मिला अज्ञात शव
Raebareli: लालगंज में पानी टंकी तिराहे के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के माथे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना से मौत होने की आशंका जता रही है। मृतक के पास से एक क्षतिग्रस्त छाता और चप्पल बरामद हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, लालगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर इसकी मौत हुई है।" पुलिस फोटो के माध्यम से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
वहीं करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विद्युत पोल से पानी में उतर रहे करंट से यह हादसा हुआ।,ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर ब आपूर्ति बन्द कराई। सूचना पर पहुंचे कानून गो वीरेंद्र त्रिवेदी व लेखपाल सालिक राम मीणा ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित सुरेश पाल ने बताया भैंस गर्भवती थी लगभग अस्सी हजार की थी। मामला सलोन विकास खंड के सूची कस्बे का है।
Chandauli Floods: पानी-पानी हुआ गांव, राहत की आस में टकटकी लगाए ग्रामीण
सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव घुरहट मे दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। कल रात एक बजे के करीब जोरदार बारिश होने की वजह से सुनील कुमार पासवान का गूलर का पेड़ 11000 हजार केवी विद्युत लाइन पर गिर गया। जिससे नन्हे लाल के द्रार पर लगे खंभा टेड़ा हो गया। जो किसी ना किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता है। गांव के लोगों का कहना है कि अभी तक विजली विभाग का ना तो कोई कर्मचारी व ना ही कोई अधिकारी मामले की जांच पड़ताल करने को आया है।
तकनीक से बदली छवि: मुख्यमंत्री धामी के एनिमेशन अवतार ने सोशल मीडिया पर बटोरी वाहवाही
Location : Raebareli
Published : 4 August 2025, 12:23 PM IST