Amroha News: ‘गूगल मैप’ और ‘टैबलेट’ से हाईटेक चोरी; गजरौला जुबिलेंट कॉलोनी कांड का खुलासा, MP का 5वीं फेल गैंग गिरफ्तार

अमरोहा पुलिस ने गजरौला की जुबिलेंट कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश के '5वीं फेल' डिजिटल चोर को गिरफ्तार किया है। यह गैंग गूगल मैप और टैबलेट के जरिए पॉश कॉलोनियों की रेकी कर चोरी करता था।

Updated : 13 May 2026, 6:42 AM IST

Amroha: अमरोहा पुलिस ने गजरौला की हाई-प्रोफाइल जुबिलेंट फैक्ट्री कॉलोनी में हुई करीब 35 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। तकनीक का सहारा लेकर वारदातों को अंजाम देने वाला यह गैंग कोई हाई-प्रोफाइल अपराधियों का समूह नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के धार जिले के '5वीं फेल' सगे भाइयों का गिरोह है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं।

डिजिटल तरीके से चुनते थे 'सॉफ्ट टारगेट'

एसपी लखन सिंह यादव के अनुसार, यह गैंग पूरी तरह से टैबलेट और गूगल मैप पर निर्भर था। ये लोग औद्योगिक इकाइयों (Industrial Units) की आवासीय कॉलोनियों को अपना निशाना बनाते थे। टैबलेट के जरिए लोकेशन ट्रैक करने के बाद ये रैकी करते थे और विशेष रूप से सप्ताहांत (Weekends) को वारदात के लिए चुनते थे। इनका मानना था कि बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग शनिवार-रविवार को अक्सर छुट्टियां मनाने बाहर जाते हैं, जिससे घर सूना मिलता है।

Muzaffarnagar: वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, SSP ने सब-इंस्पेक्टर समेत दो को किया सस्पेंड; महकमे में हड़कंप

ऐसे हाथ लगी पुलिस के सफलता

24 अप्रैल की रात देश दीपक मिश्रा के आवास से 11 हजार नकद और 35 लाख के जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस की एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम को जांच के दौरान एक मध्य प्रदेश का मोबाइल नंबर सक्रिय मिला, जो वारदात के बाद बंद हो गया था। इसी सुराग का पीछा करते हुए पुलिस एमपी के धार जिले तक जा पहुँची।

Deoria Crime News: दुबई से मौत का सामान लेकर लौटा था भाई? घर पहुँचते ही चचेरे भाई और उसकी पत्नी पर किया जानलेवा हमला

बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस ने सुरेश (निवासी ग्राम देवीपुरा, धार, MP) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर 11 हजार रुपये नकद और करीब 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। हालांकि, गैंग के दो मुख्य सदस्य और सगे भाई पूनम व अंबु उर्फ अंबाराम अभी भी फरार हैं।

बरेली के इफको में भी की थी सेंधमारी

पूछताछ में सामने आया कि इसी शातिर गैंग ने 21 अप्रैल को बरेली के आंवला स्थित इफको (IFFCO) फैक्ट्री की कॉलोनी में भी इसी तर्ज पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Location :  Amroha

Published :  13 May 2026, 6:42 AM IST