Amethi News: एसपी सरवणन टी. को प्रशंसा चिह्न गोल्ड, ऑपरेशन चक्रव्यूह से अपराध नियंत्रण में मिली बड़ी सफलता

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर अमेठी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. को उत्कृष्ट सेवा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बेहतर करने के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश की ओर सप्रशंसा चिह्न गोल्ड से सम्मानित किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 August 2026, 7:15 PM IST

Amethi: सरवणन टी. मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं। वह 2019 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। पुलिस विभाग में उनकी पहचान तेज कार्रवाई, तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर जनसुनवाई के लिए बताई जाती है।

एसपी सरवणन टी. शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनने और उनके मामलों में जल्द कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश देने पर जोर देते हैं। फोन पर मिलने वाली शिकायतों पर भी त्वरित प्रतिक्रिया उनकी कार्यशैली का हिस्सा रही है।

वाराणसी में साइबर अपराध पर कसी लगाम

अमेठी की जिम्मेदारी संभालने से पहले सरवणन टी. वाराणसी में तैनात रहे। वहां उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तकनीक और डेटा विश्लेषण का इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कई साइबर अपराध गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साइबर अपराध की जांच में तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताओं में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Amethi: आखिर 15 अगस्त से पहले अमेठी में क्यों जमा हुई हजारों की भीड़? सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा

अमेठी में शुरू किया ऑपरेशन चक्रव्यूह

अमेठी में कार्यभार संभालने के बाद एसपी सरवणन टी. ने ऑपरेशन चक्रव्यूह शुरू किया। इसका उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और अपराध के बाद उनके भागने के रास्तों को रोकना है।

पुलिस के मुताबिक, एक मार्च से अभियान के तहत अब तक 778 शातिर अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

47 नाबालिग बच्चियों को कराया गया रेस्क्यू

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने 47 अपहृत नाबालिग बच्चियों और 15 गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिवारों तक पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पीड़ितों को सुरक्षा और न्याय दिलाना भी है।

यह भी पढ़ें: Amethi News: बसपा नेता की कार पर आधी रात हमला, लाठी-डंडे और पत्थरों से तोड़फोड़; विधायक के करीबियों पर गंभीर आरोप

डेटा के आधार पर तैयार किया चेकिंग मॉडल

एसपी सरवणन टी. के अनुसार, ऑपरेशन चक्रव्यूह महाभारत की रणनीति से प्रेरित है। पुलिस ने पिछले तीन वर्षों के संपत्ति संबंधी अपराधों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए।

इस व्यवस्था का उद्देश्य अपराध करने के बाद भागने वाले संदिग्धों को रास्ते में ही रोकना है। इसी कार्यशैली और सेवा के लिए एसपी सरवणन टी. को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसा चिह्न गोल्ड से सम्मानित किया गया है।

Location :  Amethi

Published :  15 August 2026, 7:15 PM IST