हिंदी
अमेठी में सपा का बड़ा सियासी ऐलान (Img: Dynamite News)
Amethi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अमेठी जनपद में बंद पड़े सैंतालीस सरकारी स्कूलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस मना कर विरोध जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने यूपी में सपा सरकार बनने पर सरकारी स्कूलों को पुनः संचालित कराए जाने का ऐलान किया।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के अध्यक्षता में जिले के सभी 47 बंद विद्यालयों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारियों ने संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक दिवस मनाया और शिक्षा गोष्ठियों का आयोजन किया।गोष्ठियों में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने सर्व समाज को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद पड़े सभी विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा। साथ ही बच्चों को उनके घर के नजदीक ही शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े।
जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है। शिक्षा के क्षेत्र को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस देश और प्रदेश में सर्व समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलतीं वह कभी विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह भी पढ़ें - नोएडा के 38 हजार परिवार करेंगे डीएम दफ्तर का घेराव, समाजवादी पार्टी ने चोटपुर कॉलोनी वालों का समझा दर्द
समाजवादी पार्टी की महिला जिला इकाई की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आज शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर हम सब यहां किसी भव्य सभागार में नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ताले में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में एकत्र हुए हैं। सबसे पहले मैं राष्ट्र निर्माता सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी को नमन करती हूं। और देश के सभी शिक्षकों के प्रति आदर व्यक्त करती हूं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्पष्ट निर्देश पर।आज पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पाठशाला पुकारे और शिक्षा बचाओ अभियान के तहत बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय स्कूलों के बाहर शिक्षक दिवस मना रहे हैं। हम यहां सत्ता पक्ष को आईना
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लैपटॉप, साइकिल, कन्या विद्याधन और बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं संचालित की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा करने के बजाय विद्यालय बंद कर रही है और शराब के ठेके खोलने को प्राथमिकता दे रही है।
यह भी पढ़ें - यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और आप करेगी बड़ा आंदोलन, बीजेपी वाले हुए परेशान! जानें क्या है रणनीति?
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया। महामंत्री अरशद अहमद ने कहा अच्छा ही जीवन को सफल बनाता है और विकास के मार्ग को भी खुलता है। यह सरकार शिक्षा विरोधी है बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने की मांग को लेकर आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
Location : Amethi
Published : 5 September 2026, 4:06 PM IST