UP Police Encounter: अमेठी में पुलिस मुठभेड़, चार पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

अमेठी में गुरुवार शाम को गोवध की सूचना पर आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस का गुवावा मोड़ पर अचानक सामना हो गया। फिर कुछ ऐसा हुआ कि देर शाम गोलियों की आवाज से इलाका गूंज उठा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन अन्य साथी भी मौके से दबोच लिए गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 November 2026, 11:00 PM IST

Amethi: जिले में गोवध की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची गौरीगंज कोतवाली पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। गुरुवार देर शाम गुवावा मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मौके से उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, गोवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक जीवित गोवंश बरामद किया है।

एक को लगी गोली 

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को गौरीगंज थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गुवावा मोड़ के पास गोकशी की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते एसपी

जनसुनवाई में चमका अमेठी, IGRS रैंकिंग में मंडल में नंबर-1 और प्रदेश के टॉप-10 में बनाई शानदार जगह

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी

मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान तसव्वुर उर्फ छोटू उर्फ खुर्शीद पुत्र महमूद निवासी ग्राम गुवावां, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार अन्य आरोपियों में जुम्मन पुत्र सिद्दीक उर्फ सद्दीक और वाजिद पुत्र वली मोहम्मद उर्फ मालिक उर्फ मोढे, दोनों निवासी ग्राम गुवावां तथा आरिफ पुत्र शरीफ निवासी बादल का पुरवा मजरे नरौली शामिल हैं।

UP Police Encounter: अमेठी में पुलिस मुठभेड़, चार पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

पुलिस का बयान 

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, गोवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक जीवित गोवंश को सकुशल बरामद किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Amethi

Published :  5 November 2026, 10:54 PM IST