अमेठी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा जिला बदर आरोपी, साथी भी गिरफ्तार

अमेठी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह लगातार जारी है। इस बार पुलिस के शिकंजे में जिला बदर आरोपी सचिन सिंह उर्फ प्रियांश सिंह आ गया, जिसे उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 October 2026, 11:00 PM IST

Amethi: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने जिला बदर घोषित आरोपी सचिन सिंह उर्फ प्रियांश सिंह को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सचिन के खिलाफ अमेठी और बाराबंकी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, जालसाजी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके साथी अमन भुंजवा उर्फ अमन धुरिया के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने सोमवार को बताया कि अमेठी में अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सोमवार थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सं0 यूपी 36 जेड 9132 सवार दो अभियुक्तों पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 गिरफ्तार बदमाशों की पहचान

 गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अमन भुंजवा 22 उर्फ अमन धुरिया पुत्र स्व संतोष कुमार निवासी पलिया पूरब थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी और सचिन सिंह 21 उर्फ प्रियांश सिंह पुत्र सुशील कुमार सिंह निवासी धरौली थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के रूप में हुई।

अभियुक्त से बरामद हथियार 

अभियुक्त अमन भुंजवा के कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (12 बोर) बरामद हुआ। मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सके । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सचिन सिंह अमेठी से जिलाबदर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी व बाराबंकी के विभिन्न थानो पर चोरी,डीजल चोरी, जालसाजी, लूट, आर्म्स एक्ट एवं गैगंस्टर एक्ट की विभिन्न धाराओं में कुल 14 मामले दर्ज हैं।

वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी पर पथराव करने वाले दो गिरफ्तार, अमेठी स्टेशन के आउटर पर हुआ था हमला

आरोपी सचिन सिंह का आपराधिक इतिहास

आरोपी सचिन सिंह उर्फ प्रियांश सिंह का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2021 से 2025 तक अमेठी और बाराबंकी जिले के विभिन्न थानों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल बरामद होने, लूट, आपराधिक साजिश, जालसाजी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

अमेठी में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों ने बांधा समां

इसके अलावा, उसके खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ मुसाफिरखाना, मुंशीगंज, रामसनेहीघाट और सफदरगंज थानों में मामले दर्ज हैं।

Location :  Amethi

Published :  26 October 2026, 10:57 PM IST