
बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी से खबर सामने आई है। यहां अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली जहा चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर और एक बाइक मिस्त्री को गिरफ्तार किया।चोरों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल,6 गाड़ियों के इंजन समेत अन्य पार्ट और कटर बरामद हुआ।दोनो चोर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है जो अमेठी समेत आसपास के जिलों में मोटरसाइकिलो को चोरी करते थे और बाइक की दुकान पर उनके पार्ट्स को काटकर कबाड़ के भाव मे बेचा करते थे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ पसार गांव के पास का है जहाँ अमेठी कोतवाली पुलिस शनिवार की शाम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए।पुलिस ने जब दोनों को रोककर बाइक के विषय मे जानकारी की तो बाइक चोरी की निकली जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की जाने लगी।पूछताछ में चोरों ने बताया कि वो सभी अमेठी,सुल्तानपुर, रायबरेली समेत अन्य जिलों से बाइक को चोरी किया करते थे और दुकान पर ले जाकर बाइकों के पुर्जो को काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था।
दुकान पर चोरी की सभी गाड़ियों को लाया जाता..
पुलिस के हत्थे चढ़ा सलमान शातिर चोर है और उस पर अमेठी के कई थानों के अलावा रायबरेली में कई मुकदमे दर्ज है।दूसरा प्रीतम वर्मा है गाड़ी मिस्त्री का काम करता है और संग्रामपुर में उसकी दुकान है।उसी दुकान पर चोरी की सभी गाड़ियों को लाया जाता था जहां रात के अंधेरे में गाड़ियों को कटर मशीन से काटकर उसके पार्ट्स को अलग अलग बेचा जाता था।पूरे मामले का अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस आफिस में खुलासा किया है।
Location : Amethi
Published : 27 July 2025, 6:06 PM IST
Topics : amethi news Bike thieves crime news Latest News police