अमेठी में दरवाजा खोलते ही उड़े होश, अंदर का मंजर देख मच गई चीख-पुकार

अमेठी के पीपरपुर में एक घर के अंदर ऐसा मंजर मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। विवाहिता का शव फंदे से लटका था, लेकिन मायके वालों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। पुलिस जांच में जुटी है और अब सबकी नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 September 2026, 10:41 PM IST

Amethi: जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव में मंगलवार शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। वही मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतका की पहचान

जानकारी के अनुसार जिले पीपर पुर थाना क्षेत्र के पीपर गांव निवासी नुजहत बानो (32) पत्नी मोहम्मद अकरम का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका बरामद हुआ। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतका की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार मृतका का पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है। जबकि नुजहत बानो अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ घर में रहती थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की मां ने लगाया बड़ा आरोप

मृतका की मां भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। चीखते चिल्लाते हुए मृत्यु का की मां ने बताया कि इन लोगों ने मेरी बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया। इसके पहले भी विवाद हुआ था उसे कई वर्षों तक यह लोग छोड़ दिए थे काफी महान मनोबल के बाद उसे दोबारा लाए थे। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग किया है।

जयसिंह प्रताप यादव का बड़ा हमला: बंद प्राइमरी स्कूलों को लेकर अमेठी में गरजी सपा, 2027 में सत्ता में आते ही चालू होंगे सभी स्कूल!

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Location :  Amethi

Published :  8 September 2026, 10:32 PM IST