
अमेठी में बड़ा हादसा
Amethi : अमेठी में शनिवार की सुबह एक दिल को झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। जहां रात में सो रहे दलित परिवार पर कच्ची दीवार गिर गई। जिसके मलवे में दब कर मा बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। साथ में सो रहे एक अन्य मासूम बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज जिला अस्पताल अमेठी में चल रहा है। राहत और बचाव के लिए राजस्व टीम मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करवा कर पीएम हेतु भेज दिया है।
अमेठी जिले जामों थाना क्षेत्र के पूरे परमेश्र्वरी घाटमपुर गांव में एक दलित परिवार के ऊपर आफत आ बरसी। गांव के ओमप्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी कमलेश कुमारी अपने बच्चों के साथ घर के सामने सो रही थी। भोर में अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। जिसमें कमलेश कुमारी 35 और उसकी सात वर्षीय बेटी आंशी सहित नौ वर्षीय दिपांशू मलबे में दब गए।अचानक दीवार गिरते ही और बगल में सो रहे बच्चे चिल्लाने लगे।
परिजनों और गांव वालों ने तत्काल महिला और दोनों बच्चों को मलवे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जामों ले गए। जहां चिकित्सकों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया। वही तीसरे घायल बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक जामों विनोद सिंह ने बताया मृतकों का पंचनामा करवा कर पीएम रिपोर्ट हेतु भेज दिया गया है। पूरे मामले में एडीएम राजस्व एवं वित्त ज्योति सिंह के सीयूजी नंबर कई बार कॉल किया गया उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला। वही पूरे मामले उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार जामों को मौके पर भेजा गया है। बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इस हादसे में जिला प्रशासन की लापरवाही है मौके पर बड़ा अधिकारी कोई नहीं गया।
Location : Amethi
Published : 6 June 2026, 12:20 PM IST
Topics : amethi Amethi wall collapse UP Crime News