अंबेडकरनगर वारदात: डेयरी से लौटे दूधिये का बेरहमी से कत्ल, सुबह खेत के पास शव मिलने से हड़कंप

अंबेडकरनगर के महरुआ क्षेत्र में दूधिया अजय कुमार की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। वह शाम को डेयरी गया था और वापस नहीं लौटा। सुबह गांव किनारे उसकी खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस जांच में जुटी है, हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 May 2026, 12:55 PM IST

Ambedkarnagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक दूधिये की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। यह वारदात महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव के पास महरुआ-भीटी रोड पर हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल है।

डेयरी से लौटने के बाद लापता हुआ युवक

मृतक की पहचान गांव निवासी अजय कुमार (30) के रूप में हुई है, जो दूध बेचने का काम करता था। बताया गया कि रविवार की शाम अजय दूध लेकर महरुआ पेट्रोल पंप के पास स्थित डेयरी पर गया था। वहां दूध देने के बाद वह घर के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब काफी समय तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Ambedkarnagar News: बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, 8 की दर्दनाक मौत; मदद करने पहुंचे लोग बने शिकार

सुबह गांव के किनारे मिला शव

सोमवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने गांव के खड़ंजे पर अजय कुमार का शव देखा। उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

परिवार में मचा कोहराम

अजय कुमार की मौत की खबर से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी पत्नी तारा देवी यह खबर सुनकर बेसुध हो गईं। मृतक के दो बेटे हैं- आकाश (12) और आदित्य (8)। पिता की अचानक मौत से दोनों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है और पूरे परिवार में मातम छा गया है।

Ambedkarnagar: चुनावी ड्यूटी में आये जवान की हार्ट अटैक से मौत, आंध्र प्रदेश का निवासी था मृतक

पुलिस जांच में जुटी, कारण स्पष्ट नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही महरुआ थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इस निर्मम हत्या के बाद से गांव में डर और दहशत का माहौल है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Location :  Ambedkarnagar

Published :  25 May 2026, 12:55 PM IST