Allahabad University Student Protest: सातवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, 6 अक्टूबर को बड़े ‘महाजुटान’ का ऐलान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब और बड़ा रूप लेने की तैयारी में है। मांगों के समाधान की मांग को लेकर छात्र लगातार सातवें दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 4 October 2026, 8:10 PM IST

Prayagraj:इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार सातवें दिन भी जारी रहा, जिसके तहत चार छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रशासन से ठोस पहल न होने पर आंदोलन को और तेज करते हुए छात्रों ने 6 अक्टूबर को बड़े 'छात्र महाजुटान' का आह्वान किया है।

सातवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के सातवें दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। भूख हड़ताल पर सचिदानंद, विवेक निषाद, आयुष और दीपक कुमार बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Prayagraj News: हाईकोर्ट के पास टंकी पर चढ़ी महिला, DM से लेकर लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, जनिए क्या था मामला ?

6 अक्टूबर को होगा ‘छात्र महाजुटान’

आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए छात्रों ने 6 अक्टूबर को ‘छात्र महाजुटान’ का आह्वान किया है। छात्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन अभी तक समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हुई है। ऐसे में महाजुटान के जरिए आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी है।

छात्रनेता ने प्रशासन पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

छात्रनेता आशुतोष मौर्य ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आंदोलनकारी छात्रों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के जुटान से प्रशासन परेशान है और आंदोलन में शामिल छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है। आशुतोष मौर्य का आरोप है कि आंदोलनकारी छात्रों को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है। हालांकि, इन आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

Prayagraj:  खाते से चुपके-चुपके निकलते रहे लाखों रूपये, विधायक को भनक तक नहीं लगी

शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि उनकी लड़ाई छात्रों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए है। छात्रों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। छात्रों का कहना है कि 6 अक्टूबर को होने वाले महाजुटान के जरिए बड़ी संख्या में छात्र एकजुट होकर अपनी आवाज विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाएंगे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि महाजुटान के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

Location :  Prayagraj

Published :  4 October 2026, 8:10 PM IST