अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, गैस, मुआवजा और चुनावी निष्पक्षता पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर देहात पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गैस सिलेंडरों में कम गैस निकलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को लगातार ठगा जा रहा है

Updated : 8 April 2026, 6:52 PM IST

Kanpur Dehat: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर देहात पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गैस सिलेंडरों में कम गैस निकलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को लगातार ठगा जा रहा है और इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

किसानों की समस्याओं पर बात

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि फसलों के नुकसान से किसान परेशान हैं और सरकार को तुरंत उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ तो जनता बदलाव करेगी।

विदेश नीति को कमजोर करने का आरोप

उन्होंने कहा कि जनता में जो जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है, वह साफ संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं। “बुरे दिन जाने वाले हैं और अच्छे दिन आने वाले हैं,” उन्होंने कहा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विदेश नीति को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश विश्व गुरु बनने की बात करता है, लेकिन दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

यूपी में सरकारी नौकरी का मौका: आबकारी सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

लोकतंत्र के लिए चिंताजनक

चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहेगा तो न्याय संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

Viral Story: रणथंभौर पार्क में जिप्सियों से घिरा बाघ, गाड़ियों की लाइन देखकर भड़के लोग, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने ही सांसदों का मजाक बना रहे हैं। वहीं शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इससे बुद्धिजीवियों में नाराजगी है और वे भाजपा को सबक सिखाना चाहते हैं। अंत में उन्होंने पत्रकारों के लिए स्वतंत्र संस्था बनाने की बात कही, जिससे मीडिया स्वतंत्र रूप से काम कर सके।

Location :  kanpur

Published :  8 April 2026, 6:52 PM IST